top header advertisement
Home - उज्जैन << महाशिवरात्रि पर्व महाकाल मंदिर में 15 लाख लोगों के आने का अनुमान

महाशिवरात्रि पर्व महाकाल मंदिर में 15 लाख लोगों के आने का अनुमान


महाशिवरात्रि (8 मार्च) पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। हर पर्व पर महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भीड़ नियंत्रण, निर्माण कार्यों में तेजी के साथ 40 मिनट में दर्शन की चुनौती खड़ी हो गई है। मंदिर प्रबंध समिति ने इस वर्ष महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। नव वर्ष के पहले दिन रिकॉर्ड 8.10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इसके अलावा 40 हजार श्रद्धालुओं ने चलित भस्मारती का लाभ लिया था।

चुनौतियां जिनका सामना करेगी मंदिर समिति

  • भीड़ नियंत्रण : पिछले साले नृसिंह घाट के सामने भीड़ को रोकने से अव्यवस्था हो गई थी।
  • निर्माण कार्य : मंदिर के आसपास निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में दो माह में इन्हें पूरा करना जरूरी होगा। निर्माण कार्य पूरे नहीं होने की दशा में श्रद्धालुओं को दर्शन में ज्यादा समय लग सकता है।
  • 40 मिनट में दर्शन : नृसिंह घाट से कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को सतत भी चलाया गया तो उन्हें मंदिर पहुंचने में 50 से 60 मिनट लगेंगे। ऐसे में होल्डिंग समय कम करने की जरूरत है।

Leave a reply