top header advertisement
Home - उज्जैन << भोपाल के बाद उज्जैन में बन रहा प्रदेश का दूसरा विज्ञान केंद्र

भोपाल के बाद उज्जैन में बन रहा प्रदेश का दूसरा विज्ञान केंद्र


वसंत विहार स्थित तारामंडल के परिसर में अब भोपाल के बाद प्रदेश का दूसरा साइंस सेंटर भी आकार ले रहा है। इस उपक्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में न सिर्फ मिसाइल और प्लेन सहित अत्याधुनिक विज्ञान पर आधारित मॉडल रखे जाएंगे, बल्कि विद्यार्थी यहां विज्ञान से जुड़े प्रयोग भी कर सकेंगे। साथ ही आम लोगों को भी यहां अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान और विज्ञान से जुड़े अन्य रहस्यों की जानकारियां मिल सकेगी।

यह भोपाल के साइंस सेंटर से भी बड़ा होगा। इसकी कुल लागत करीब 17 करोड़ रुपए है। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार का अंश है, यानी इसके लिए 8.50 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और 8.50 करोड़ रुपए राज्य सरकार दे रही है। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) की योजना के अंतर्गत यह साइंस सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसमें म्यूजियम, आईटी पार्क, चिल्ड्रन पार्क के अलावा आधुनिक विज्ञान पर आधारित नए मॉडल रखे जाएंगे। करीब एक वर्ष के भीतर यह साइंस सेंटर बनकर तैयार होगा।

Leave a reply