कलेक्टर सवेरे सवेरे निकले भ्रमण पर विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो का किया निरीक्षण
उज्जैन: कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह मंगलवार को सवेरे सूरज निकलने के पहले नगर भ्रमण पर निकले आपने निगम अधिकारियों के साथ निर्माण एवं विकास कार्यो का निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम केडी गेट से इमली तिराह चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए चौड़ीकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की, निकास चौराहा से केडी गेट तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य के संबंध में मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग मानक, एमओएस, प्रभावित भवनों इत्यादि आवश्यक जानकारी प्राप्त की, तत्पश्चात नगर वन का निरीक्षण करते हुए निगम द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों को देखा एवं यहां की जमीन के साथ ही प्रस्तावित अन्य कार्य की जानकारी प्राप्त की, फ्रीगंज ब्रिज एवं उससे लगे प्रस्तावित ब्रिज निर्माण कार्य के संबंध में स्थल का निरीक्षण करते हुए वस्तु स्थिती देखी, देवास गेट बस स्टेण्ड का निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाएं देखी एवं संचालित होने वाली बसों की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही निगम द्वारा संचालित रेन बसेरा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राण्ड होटल भवन के रख रखाव पर चर्चा की गई एवं जाल स्कूल स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि चूंकि यह शहर अब मुख्यमंत्री जी का गृह नगर है, यहां सीएम हाउस भी स्थापित हो चुका है, इसलिये अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों का निरन्तर आगमन होता रहेगा। इस दृष्टि से उच्च गुणवत्तापूर्ण अधिकाधिक सुविधाजनक जनहितैषी कार्य कराए जाने की आवश्यकता है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री आर.आर. जारोलीया, कार्यपालन यंत्री श्री अनिल जैन, श्री एन.के. भास्कर, जनसंपर्क अधिकारी श्री अहमद रईस निजा़मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।