top header advertisement
Home - उज्जैन << 1111 गैस सिलेंडर से श्रीराम की आकृति बनाई

1111 गैस सिलेंडर से श्रीराम की आकृति बनाई


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के उत्साह में सोमवार शाम को देशभर में राम दीपावली मनाई गई। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक लाख दीप जलाकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर मंदिर में जमकर आतिशबाजी की गई। महाकाल का आंगन एक लाख दीपक से जगमग हो उठा। इधर गैस वितरक 1111 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों से '"जय श्री राम'" की आकृति बनाई।सोमवार को उज्जैन शहर अयोध्या की तरह सजा था। पूरा शहर राम मय था। अलग अलग संगठनों ने अपनी और प्रभु राम की भक्ति में लींन होकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अपनी और से भक्ति कर राम का आशीर्वाद लिया। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर उज्जैन शहर के "भारत गैस" के वितरकों द्वारा 1111 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरो से '"जय श्री राम'" आकृति बनाई गई। एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कछवाय ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में पहली बार गैस सिलेंडर से भगवान की आकृति बनाई है। इस विशाल आकृति को बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा और करीब 18 लोगो की मेहनत से इसे बनाया गया है।

Leave a reply