top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल का अभिषेक, श्रीराम की आरती, हलवा बांटा

महाकाल का अभिषेक, श्रीराम की आरती, हलवा बांटा


अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर परश्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग परिसर में पर्व का उल्लासदिखाई दिया। दोपहर 12 बजे और शाम 7.30 बजे सेश्रीराम की आरती की गई। शाम को कोटितीर्थ औरशिखर दर्शन परिसर में दीपोत्सव मनाया गया।मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्री महाकालेश्वरज्योतिर्लिंग में भस्म आरती में महाकालेश्वर का महापूजनकिया। फलों के रस से अभिषेक किया। श्रीराम को हलवाका भोग लगाया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादवितरण किया गया। नंदी और गणेश मंडपम् के पहले 3बैरिकेट में सुबह 8 से 11 बजे तक श्रीराम का संकीर्तनशिव योग फाउंडेशन इंडिया के सदस्यों ने किया।

दोपहर12.30 बजे से श्रीराम की महाआरती के बाद प्रसादवितरण किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से राततक भजन गायक ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, अनामिकाशर्मा की टीम ने निरंतर भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुभजनों पर िथरकते व भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। मंदिरपरिसर में रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी की गई।श्रीराम की आरती के दौरान भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई।मंदिर अयोध्या में श्रीराम लला के प्रतिष्ठा समारोह के रंगमें रंग गया।

मंदिर प्रांगण में एलईडी के माध्यम से रामजन्मभूमि का सजीव प्रसारण दिखाया गया।भजन संध्या में झूमे श्रद्धालुश्री महाकाल महालोक में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतिदी। उज्जैन की संस्था आवर्तन संगीत अकादमी कीनिदेशिका अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में प्रस्तुतियां दी जारही हैं। तबले पर पं. माधव तिवारी, हारमोनियम पर रोहितचावरे, बांसुरी व माउथ ऑर्गन पर दिलीप फड़के,सिंथेसाइजर पर पार्थ पोरवाल ने सहयोग प्रदान किया। मंचसंचालन दुर्गाशंकर सूर्यवंशी ने किया।

श्रीराम जानकी मंदिर खाकी अखाड़ा मंगलनाथरोड पर अखाड़े के श्रीमहंत अर्जुनदासजीमहाराज के सान्निध्य में सुबह 8 बजे से श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवानश्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मणजी का शृंगारकर महाआरती की गई। रसमलाई औरआलूबड़ा का भोग लगाकर भक्तों को प्रसादस्वरूप बांटा गया। शाम 7 बजे महाआरती कीगई और दीपोत्सव मनाया गया।

भगवान कृष्ण की शिक्षास्थली महर्षिसांदीपनि आश्रम में अयोध्या में भगवानराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्तपर सोमवार संध्याकाल में भगवान कीपाठशाला को 1100 दीपक से रोशन कियागया। पं. रूपम व्यास ने बताया किदिनभर श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा।शाम को दीपोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तशामिल हुए।

Leave a reply