एक लाख दीपों से जगमग हुआ महाकाल का आंगन
अयोध्या में श्रीरामलला विराजे तो पूरे देश सहित श्रीमहाकालेश्वर की नगरी भी राममय हो गई। शहर में पूरे दिन उत्सव मना, तो वहीं शाम को पूरे शहर में दीपों को रोशनकर आतिशबाजी के साथ दीवाली मनाई गई। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के आंगन में हजारों दीपों को प्रज्वलित कर जय श्रीराम की दीपाकृति बनाई गई। पहली बार महाकालेश्वरमंदिर में शिखर दर्शन परिसर में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया। फोटो- अशोक मालवीय