top header advertisement
Home - उज्जैन << चुनाव की तैयारी:जिले में 15.35 लाख मतदाता

चुनाव की तैयारी:जिले में 15.35 लाख मतदाता


जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही हैं। इस बीच आंकड़ा ये सामने आया हैं कि जिले में 6 जनवरी 24 की स्थिति में कुल 15 लाख 35 हजार 71 मतदाता हैं। साथ ही 1539 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। जेंडर रेशो 979 है। आयु वर्गवार देखें तो 18-19 वर्ष के नव व युवा मतदाताओं की संख्या 27616 हैं। ऐसे जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से किसी भी कारण से वंचित रह गए हैं, उनको सूची में शामिल करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर डॉ.संजय गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी। उन्होंने फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया था।

दावे-आपत्ति 22 जनवरी तक दर्ज होंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही नामांकन के सात दिवस पूर्व तक हो सकेगी। 22 जनवरी के बाद भी पोर्टल पर फार्म-6, 7 एवं 8 अपलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए बीएलओ को भी अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत भी विशेष गतिविधियां चलाई जाएंगी। पिछले लोकसभा चुनाव एवं इस विधानसभा चुनाव में बनाए गए ऐसे 50 मतदान केंद्र को चिन्हित किया जाएगा, जहां सबसे कम मतदान हुआ हैं। ऐसे केंद्रों पर विशेष फोकस कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a reply