top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में महाकालेश्वर को 6 टन रवा के हलवे का भोग लगाया

उज्जैन में महाकालेश्वर को 6 टन रवा के हलवे का भोग लगाया


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर को 6 टन रवा के हलवे का भोग लगाया जाएगा। यह हलवा प्रसाद के रूप में दोपहर में महाआरती के बाद भक्तों में बांटा जाएगा। अलसुबह भस्म आरती में महाकाल पर पुष्पवर्षा भी की गई। भगवान महाकाल और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री राम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

महाकाल की नगरी को भी अयोध्या की तरह सजाया गया है। यहां महाकाल के साथ राममय नजारा दिखाई दे रहा है। लखेरवाड़ी क्षेत्र भगवा झंडों से पटा है। चामुंडा माता मंदिर चौराहा, फ्रीगंज, गोपाल मंदिर महाकाल के आसपास के क्षेत्र में सजावट की गई है।

एक दिन पहले ही रविवार को हलवा तैयार कर लिया गया। अन्न क्षेत्र के मिलिंद वैद्य ने बताया कि 6 टन हलवे को करीब 10 लोगों की टीम ने 11 घंटे में बनाया। इसे हाईटेक मशीन द्वारा अन्न क्षेत्र में तैयार किया गया।

Leave a reply