चरक अस्पताल में एक बजे हुई डिलेवरी के बाद परिवार वालो ने बेटे का नाम राम रखा है।
उज्जैन के सरकारी चरक अस्पताल में एक बजे हुई डिलेवरी के बाद परिवार वालो ने बेटे का नाम राम रखा है। परिवार वालो का कहना है की इससे बड़ा और क्या दिन हो सकता है की जब प्रभु राम अयोध्या में विराजित हुए हो और इधर हमारे घर में भी राम आए हो।
उज्जैन के ग्राम घोंसला के पास रहने वाली 22 वर्षीय सोना सिंह ने करीब एक बजे आगर रोड स्थित चरक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। सोना की डिलेवरी ऑपरेशन से हुई है। एक बजे जब परिवार वालो को पता चला कि बेटे ने जन्म लिया तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चे के पिता भगवान सिंह से बात कर बेटे का नाम रखा "राम"।
नवजात के ताऊजी चेन सिंह ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से अच्छा दिन और क्या हो सकता था। जब हमारे घर राम पधारे है। इसलिए हमने बेटे का नाम "राम" रखा है।इसके अलावा सपना नाम की महिला ने भी करीब 11 .30 बजे बेटे को जन्म दिया। उस बच्चे का नाम भी राम रखा गया है।