top header advertisement
Home - उज्जैन << रात में सर्दी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

रात में सर्दी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा


उत्तर से आ रही बर्फीली हवा ने एक बार फिर शहरवासियों को ठिठुरा दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। रात में सर्दी का असर बढ़ गया है। शहर सहित आसपास के इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से सर्द तेज हवा चल रही है। शुक्रवार को भी दिनभर 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवा चलती रही, जिसके कारण दिनभर तेज धूप खिली होने के बावजूद तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई और दिन में भी लोगों को हल्की ठंडक महसूस होती रही।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रात के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से रात में सर्दी का असर बढ़ गया और पूरी रात कड़ाके की सर्दी से लोग जूझते रहे। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

Leave a reply