top header advertisement
Home - उज्जैन << शासकीय श्री कुचैरा भैरवनाथ मंदिर पर 24 दिवसीय विश्वशांति महायज्ञ आरंभ हुआ

शासकीय श्री कुचैरा भैरवनाथ मंदिर पर 24 दिवसीय विश्वशांति महायज्ञ आरंभ हुआ


उज्जैन। शासकीय श्री कुचैरा भैरवनाथ मन्दिर, गढ़कालिका रोड़, उज्जैन पर 21 दिवसीय विश्वकल्याण महायज्ञ आरंभ हो गया है।
शासकीय पुजारी श्रीमती दुर्गा मंगल गेहलोत के अनुसार प्रातः 7 बजे प्रथम पूज्य देवता श्री गणेशजी एवं पश्चात श्री कुचैरा भैरवनाथजी के अभिषेक पूजन के साथ महायज्ञ अनुष्ठान का आरंभ हुआ तथा आवाहन पूजन (अभिषेक) पंचाकर्म भी सम्पन्न हुआ।
यज्ञ की आहुति एवं अग्निस्थापना प्रातः 7 से 10 बजे तक होकर मुख्य यज्ञारंभ हुआ तथा 21 दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान की पुर्णाहुति 4 फरवरी 2024 को होगी।
‘‘विश्वशांति’’ के मुख्य उद्देश्य को लेकर किये जा रहे इस महायज्ञ अनुष्ठान में नित्य प्रति भैरवाष्टक का नियमित पाठ किया जा रहा है।
महायज्ञ अ.भा. पुजारी महासंघ के अध्यक्ष पं. महेश पुजारी के सानिध्य में हो रहा है। यज्ञाचार्य पं.जयशिव शर्मा द्वारा पं.महेश पुजारी के करकमलों से आहुतियां दिलाने के पश्चात भगवान श्री कुचैरा भैरवनाथ की आरती सम्पन्न हुई।
  संध्याकाल को हनुमान चालीसा व भैरव अष्टक का पाठ पं.राम गुरू सांवरिया सेठ के पुजारी के मुख्य सानिध्य में हुआ जिसमें 51 ब्राह्मण सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर रूपेश मेहता, राकेश जोशी, श्री गढ़कालिका माता मंदिर पुजारी करिश्मा नाथ मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

Leave a reply