top header advertisement
Home - उज्जैन << रंगीन रोशनी में जगमगाया महाकाल का आंगन

रंगीन रोशनी में जगमगाया महाकाल का आंगन


अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव महाकाल के आंगन में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को महाकाल मंदिर का आंगन रंगीन रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, मंदिर परिसर में राम भजन पर भक्तों ने नृत्य किया। महाकाल मंदिर में यह साज-सज्जा अयोध्या में हो रहे है प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में की है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में अयोध्या में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत होने कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार से महाकाल मंदिर परिसर में राम धुन और भजनों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति का हुई थी। गुरुवार को महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर के साथ ही परिसर के अन्य मंदिरों में विद्युत सज्जा होने के बाद रात में पूरा मंदिर परिसर रंगीन रोशनी से दमकने लगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुति के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए भक्त भी भगवान राम का प्रसिद्ध भजन 'मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे...' पर झूम उठे।

Leave a reply