महाकाल के दरबार में सुनील शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी महाकाल दर्शन के लिए बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन पहुंचे। दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए । सुनील शेट्टी ने बेटे अहान और मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की।
'हर साल महाकाल दर्शन करने आऊंगा'
भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ। वो पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आए हैं लेकिन वह अब हर साल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे। उन्होंने महाकाल की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।
परिवार के साथ प्रदेश की समृद्धि की कामना
मंत्री राकेश सिंह ने महाकाल से परिवार के साथ प्रदेश की समृद्धि की कामना की । उन्होंने कहा, लोक निर्माण से लोक कल्याण तक की यात्रा उनके चरणों की कृपा से मंगलमय और मंगलकारी हो, मध्यप्रदेश और जनता के हित में हो यही मांगा है।