top header advertisement
Home - उज्जैन << समस्याओं का मिल जुल कर समाधान करेंगे: आयुक्त श्री आशीष पाठक कर्मचारी संघ की सौजन्य भेंट में आयुक्त ने आश्वस्त किया

समस्याओं का मिल जुल कर समाधान करेंगे: आयुक्त श्री आशीष पाठक कर्मचारी संघ की सौजन्य भेंट में आयुक्त ने आश्वस्त किया


उज्जैन: नगर निगम कर्मचारियों की समस्आयों का समाधान और मांगो पर निर्णय कर्मचारी संघों से चर्चा कर मिल जुल कर करेंगे। मैं कर्मचारियों के प्रति पूर्णतः सकारात्मक हूॅ दो सप्ताह में अच्छे परिणाम सामने होंगे।
          यह बात निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने कही। गुरूवार को कर्मचारी संघो के प्रतिनिधियों ने संरक्षक श्री रामचन्द्र कोरट के नेतृत्व में निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक से सौजन्य भेंट करते हूए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संक्षिप्त चर्चा के दौरान श्री कोरट ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगो और समस्याओं से निगम आयुक्त को अवगत कराया और कहा कि लम्बे समय से चली आ रही मांगों पर अब अपेक्षित कार्यवाही होना चाहिए। निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने कहा कि मैं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगो के सम्बंध में पूर्णतः सकारात्मक है।
        मुझ कुछ समय चाहिए, मैं आपकी अपेक्षा अनुसार यथा संभव कार्यवाही करूंगा। जो मेरे अधिकार क्षैत्र के विषय हैं उनमें किसी प्रकार का विलम्ब ना हो यह सुनिश्चित किया जाएगा और जिन प्रकरणों में अन्य स्तर पर निर्णय होना है उनमें भी शीघ्र ही कर्मचारी संघ से चर्चा कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। 15 दिवस में कुछ अच्छे परिणाम सामने होंगे।
         सौजन्य भेंट के अवसर पर कर्मचारी संघ के सर्वश्री नितिन मुसले, डॉ. पवन व्यास, चंदगीराम टाकले, रमेश रघुवंशी, शैलेष नागर के साथ ही उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी श्री अहमद रईस निज़ामी उपस्थित रहे।  

Leave a reply