महाकाल में श्रद्धालुओं को 22 को दिनभर मिलेगा हलवा प्रसाद
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यराजेंद्र शर्मा गुरुजी ने बताया कि रामलला कीप्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के तहत बुधवार शामसे मंदिर परिसर स्थित श्रीराम मंदिर के सामनेसंगमरमर चबूतरे पर रामधुन आैर भजन केकार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।
पांच दिन तकपरिसर सहित श्री महाकाल महालोक स्थितसप्तऋषि के पास भजन के माध्यम से भगवानश्रीराम की भक्ति की जाएगी। 22 जनवरी कोप्रतिष्ठा वाले दिन सुबह भस्मआरती से धार्मिकअनुष्ठान होंगे। सुबह 8 से 10.15 बजे तकरामरक्षा स्रोतम का पाठ मंदिर के पुजारी,पुरोहित करेंगे। साथ ही रामधुन भी गूंजेंगी।
अयोध्या में भगवान राम लला कीप्राण प्रतिष्ठा का उत्सव श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के आंगन भीबुधवार से शुरू हो गया है। 17 से 22जनवरी तक 6 दिन रामधुन, भजनहोंगे। 22 को सुबह अनुष्ठान, सीधाप्रसारण, प्रसाद वितरण के साथ शामको दीपोत्सव व आतिशबाजी कीजाएगी। महाकाल लोक में भी भजनोंकी स्वर लहरियां गूंजेंगी।अयोध्या में भगवान श्रीराम ललाकी प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरीकी दोपहर 12 बजे से शयन आरतीतक मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियोंको हलवा प्रसाद का वितरण कियाजाएगा।
मंदिर परिसर में एलईडीलगाकर भक्तों को अयोध्या में होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम केलाइव दर्शन करवाए जाएंगे। इसीदिन शाम को महालोक मेंसांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे औररंगोली बनाई जाएगी। रुद्रसागर केपास शिखर दर्शन वाले स्थान परदीपोत्सव का आयोजन कियाजाएगा। शाम को आतिशबाजी भीहोगी। श्री महाकालेश्वर मंदिरपरिसर को फूलों से सजाया जाएगा।मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंदजूनवाल के अनुसार बुधवार सेकार्यक्रम शुरू हो गए हैं।