महापौर, निगम अध्यक्ष ने नगर किर्तन का स्वागत किया
उज्जैन: सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह जी के 357 वी जन्म वर्षगांठ प्रकाश पर्व बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर सिख समाज द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से नगर किर्तन निकाला गया। जिसका स्वागत महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, पार्षद श्री गजेन्द्र हिरवे सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा फ्रीगंज स्थित ग्राण्ड होटल के यहां से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।