top header advertisement
Home - उज्जैन << महाराजा विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, दानशीलता और शौर्य की जानकारी विद्यार्थियों को दें -मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में भव्य विक्रमोत्सव 2024 की तैयारियों के दिए निर्देश

महाराजा विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, दानशीलता और शौर्य की जानकारी विद्यार्थियों को दें -मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में भव्य विक्रमोत्सव 2024 की तैयारियों के दिए निर्देश


उज्जैन 17 जनवरी। विक्रम उत्सव 2024 की प्रस्तावित गतिविधियां

बैठक में जानकारी दी गई कि विक्रम उत्सव 2024 में प्रदर्शनी, आर्ष भारत, पुनर्नवा उज्जयिनी,
विक्रम कालीन मुद्रा एवं मुद्रांक के साथ ही गायन, चौरासी महादेव प्रदर्शनी, हस्तशिल्प मेला, लेजर शो,
ड्रोन शो, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, श्री कृष्ण लीलामृत, विभिन्न अंचलों के लोक नृत्य, बांसुरी वादन,
भक्ति गायन, डांडिया रास, कथकली नृत्य, यक्षगान, मंदिरों में प्रभु श्रृंगार प्रतियोगिता, मूर्तिकला कार्यशाला
प्रस्तावित है। इसके अलावा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग
से कालिदास अकादमी उज्जैन में राष्ट्रीय विज्ञान समागम भी होगा। इस समागम में देश के प्रमुख
शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व रहेगा। विक्रम नाट्य समारोह के अंतर्गत
कर्ण,अंधायुग, अवंति शौर्य, श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के जीवन पर नाटकों का मंचन होगा। भारत सहित
इंडोनेशिया, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, मलेशिया, म्यांमार और थाइलेंड देशों की कलाकार मंडलियां
रामायण और महाभारत की प्रस्तुतियां देंगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय वेद सम्मेलन, वेद
अंताक्षरी,कवि सम्मेलन और सूर्योपासना कार्यक्रम महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के माध्यम से होंगे। इस
वर्ष विक्रमोत्सव में विक्रम वैदिक घड़ी का लोकार्पण होगा। विभिन्न प्रकाशनों के विमोचन और विक्रम
पंचांग के लोकार्पण के लिए रामघाट पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। विक्रम दीक्षांत समारोह, विक्रम
विश्वविद्यालय में होगा। शासन के विभिन्न विभागों सहित मध्यप्रदेश जनजातीय लोककला अकादमी,
अश्विनी शोध संस्थान, महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय, महर्षि सांदिपनी वेद प्रतिष्ठान,
संस्कृत बोर्ड, आचार्य वराहमिहिर वैध शाला सहयोगी संस्थाएं रहेंगी।

Leave a reply