top header advertisement
Home - उज्जैन << राज्य कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर कलेक्टर से जिला स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का अनुरोध किया

राज्य कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर कलेक्टर से जिला स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का अनुरोध किया


उज्जैन- राज्य कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर कलेक्टर से जिला स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निवेदन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर गिरि ने बताया कि विगत कई वर्षों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। किन्तु कोरोनाकाल के समय से ही यह कार्यक्रम बंद हो गया था। संघ द्वारा कलेक्टर की अध्यक्षता में सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम किए जाने के आदेश शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जायें।

Leave a reply