top header advertisement
Home - उज्जैन << 500 करोड़ रुपयों से बनेगा! मेडिकल कॉलेज

500 करोड़ रुपयों से बनेगा! मेडिकल कॉलेज


:उज्जैन में दूसरा मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सबसे बड़ा संकट 500।करोड़ रुपए का फंड जुटाने का है। इसके लिए तीन स्तरों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के साथ मिलकर भी इस कॉलेज को संचालित करने का विचार चल रहा है। फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग से अनिवार्यता प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए 35 एकड़ जमीन का चयन किया जा चुका है। कॉलेज को जल्द शुरू करने के लिए चरक हॉस्पिटल से इसे जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि मेडिकल कॉलेज खोलने पर करीब 500 करोड़ रुपए का व्यय आएगा। इतनी बड़ी राशि जुटाने के लिए तीन स्तरों पर काम किया जा रहा है। पहला यह कि राज्य सरकार से इसकी राशि मिल जाए। दूसरा यह कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के साथ जुड़कर इसे शुरू किया जाए। महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के साथ संयुक्त रूप से इसे संचालित करने में आर्थिक बाधा दूर होगी और मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से चिकित्सा सेवा बड़े स्तर पर शुरू की जा सकेगी। सूत्रों के अनुसार इस विकल्प पर अभी प्राथमिकता से विचार किया जा रहा है। तीसरे विकल्प के रूप में प्राइवेट सेक्टर से फंड जुटाया जाएगा।

Leave a reply