22 जनवरी को 51 किलो की हर्बल अगरबत्ती को रामघाट पर प्रज्वलित किया जायेंगा
उज्जैन- 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए करोड़ो श्रद्धालु तैयारियां कर रहे है। उज्जैन में भी इसकी तैयारियां चल रही है। उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम सोंडग में 51 किलो की भव्य 5 फ़ीट की एक विशाल अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है। अगरबत्ती 22 जनवरी को शिप्रा नदी के घाट पर प्रज्वलित की जायेगी। 22 जनवरी को 51 किलो की हर्बल अगरबत्ती को प्रज्वलित किया जायेंगा।