top header advertisement
Home - उज्जैन << रात में बढ़ी ठंडक, एक सप्ताह के भीतर 4.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, हवा की रफ्तार धीमी

रात में बढ़ी ठंडक, एक सप्ताह के भीतर 4.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, हवा की रफ्तार धीमी


शहर में बादल छंटने और सर्द हवा की रफ्तार कम होने की वजह से दिन में जहां तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंडक बढ़ गई है। एक सप्ताह के भीतर रात के न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है। मौसम विभाग तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

सोमवार को भी शहर में दिनभर तेज धूप खिली रही। सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही और शाम को भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिसके कारण दिन में तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ गया और पूरे दिन ठंडक का कोई खास असर नहीं रहा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं रात के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बन​ा रहने की संभावना है।

Leave a reply