top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को आएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को आएंगे


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी की शाम को साढ़े सात बजे उज्जैन आएंगे। वे रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह कोठी रोड़ पर आयोजित राहगिरी में शामिल होंगे। इसके बाद अधिकारियो के साथ संकुल में मीटिंग में शामिल होने के बाद आगर रोड पर बनने वाले रेल्वे ट्रेनिंग सेंटर का भूमि पूजन करेंगे फिर नागदा और डोंगला जाएंगे। सीएम डोंगला से भोपाल के रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी शनिवार को शाम करीब 6:45 बजे इंदौर से रवाना होकर रात्रि 7:30 बजे उज्जैन पहुंचेगें। डॉ. यादव रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन रविवार को सुबह कोठीरोड़ पर राहगिरी में शामिल होंगे। यहां के बाद वे महिदपुर के डोंगला पहुंचकर यहां वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला का अवलोकन करने के बाद शाम करीब 4:30 बजे रवाना होकर 5:30 बजे भोपाल पहुंचेगें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राहगिरी कार्यक्रम में शामिल होनेे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। वहीं अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

कोठी रोड़ पर राहगिरी के लिए तैयारी पूरी -

कोठी रोड़ पर रविवार को सुबह आयोजित राहगिरी के लिए दो दिन पहले से प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार रात में कोठी रोड़ पर वाहनों का प्रवेश बंद कर मंच लगाने व सजावट करने की तैयारी होगी। राहगिरी में विभिन्न पारंपरिक खेलों के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सुबह राहगिरी में आने वाले लोगों को दी जाएगी। वहीं प्रशासन ने मुख्यमंत्री के द्वारा समीक्षा बैठक लेने की संभावना को लेकर भी तैयारी कर ली है। संभागायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को विभागीय जानकारी के साथ रविवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सुबह 9 बजे बुलाया है।

Leave a reply