top header advertisement
Home - उज्जैन << आगर मालवा नगर पालिका को देश में 30वां स्थान; उज्जैन संभाग में टॉप पर

आगर मालवा नगर पालिका को देश में 30वां स्थान; उज्जैन संभाग में टॉप पर


आगर मालवा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर की जनता के सहयोग से नगर पालिका आगर को राष्ट्रीय स्तर पर 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। 2017 से अब तक नेशनल रैंक में आगर स्थान नहीं बना पाया था। झोन में आगर नगर को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह पिछले साल 75वें स्थान पर आया था।

इसी तरह प्रदेश स्तर पर विगत वर्ष 35वें स्थान पर था, जो कि इस वर्ष 11वें स्थान पर आया है। सीएमओ पवन कुमार फुलफकीर ने बताया कि उज्जैन संभाग में आगर नगर पालिका प्रथम स्थान पर आई है। उन्होंने बताया कि आगर नगर के लिए यह खुशी की बात है कि नगर को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। 2017 से वर्तमान तक किसी भी प्रकार का स्टार नगर को प्राप्त नहीं हुआ था, जो इस बार वन स्टार से सम्मानित किया गया है। अब अपना नगर वन स्टार सिटी के नाम से जाना जाएगा।

नपा अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने बताया कि आगर शहर की जनता द्वारा नगर को सफाई में योगदान देने के कारण यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने अपने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए हमेशा नगर पालिका का सहयोग किया। उन्होंने अगली बार स्वच्छता के क्षेत्र में आगर को नंबर वन बनाने के प्रयास करने की बात भी कही है। स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज ने बताया कि झोनल रेंक में अन्य कई प्रदेशों के मुकाबले आगर को यह स्थान मिला है, जो नगरवासियों के लिए गौरव की बात है।

Leave a reply