top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां शुरू

सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां शुरू


सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने निर्माण कार्यों को लेकर प्रेजेंटेशन तैयार किया है, जिस पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव चर्चा करेंगे। प्रशासन का फोकस सड़क, ब्रिज, बिजली, धार्मिक स्थल और हवाई पट्टी जैसे निर्माण कार्यों पर है। पिछले सिंहस्थ की प्लानिंग में शामिल रहे रिटायर डीआईजी मनोहर वर्मा व एडीजी उपेंद्र जैन ने बताया कि सिंहस्थ की प्लानिंग में क्राउड मैनेजमेंट, सर्किल रोड, सुरक्षा और घाटों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। श्रद्धालु शिप्रा में स्नान करने आते हैं। इनके आने और बाहर निकलने के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। इस बार सिंहस्थ में महीने भर में 20 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी आधार सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग और स्नान के लिए इंतजाम करने होंगे।

Leave a reply