top header advertisement
Home - उज्जैन << पुजारियों को राम लला की प्रतिष्ठा में आमंत्रित करने हेतु प्रधानमंत्री को पत्र

पुजारियों को राम लला की प्रतिष्ठा में आमंत्रित करने हेतु प्रधानमंत्री को पत्र


उज्जैन। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हैं जहां 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होना होने जा रही है। 

इस महोत्सव में देश के साधु, संत, महंत और महामंडलेश्वरों को आमंत्रित किया गया हैं यह प्रसन्नता की बात है। लेकिन सनातन धर्म का रथ दो पहियों पर मठ और मंदिरों से चलता हैं।
मठ में साधु, संत, महंत और महामंडलेश्वर होते हैं तो मंदिरों में पुजारी सेवा, पूजा करते हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के इस महोत्सव में रथ के एक पहिए अर्थात पुजारी वर्ग को आमंत्रित नहीं किया गया है। केवल संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों को ही निमंत्रण पत्र भेजे गए है। धर्म के महोत्सव में देश के पुजारियों को आमंत्रित नहीं करना मानवीय भूल हो सकती हैं। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय को पत्र भेजकर यह अनुरोध किया है कि पुजारी भी सनातन धर्म के रक्षक, सहभागी और मार्गदर्शक हैं। यह सनातन धर्म के दो पहिए है। देश के प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों को भी महोत्सव में आमंत्रित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से यह अनुरोध किया गया है कि इस और ध्यान देते हुए ट्रस्ट को निर्देश देने की कृपा करें की यदि ट्रस्ट द्वारा कोई त्रुटि या भूल हुई हो तो उसे सुधारते हुए देश के पुजारी वर्ग को इस गरिमामय आयोजन में आमंत्रित  करें।

Leave a reply