top header advertisement
Home - उज्जैन << 2000 किमी की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुचेंगे दस श्रद्धालु

2000 किमी की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुचेंगे दस श्रद्धालु


अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए 10 श्रृद्धालु पुणे से अयोध्या तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 5 जनवरी से शुरु हुई जो 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा 11 जनवरी को उज्जैन पहुंची यहाँ महाकाल मंदिर दर्शन के बाद सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

अयोध्या में होने जा रहे भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पुणे महाराष्ट्र का दस सदस्य दल उज्जैन पहुंचा। यहाँ तरणताल के पास सभी का सोसाइटी ऑफ़ गोल्बल ने सभी का स्वागत किया। 5 जनवरी को पुणे से शुरू हुई यात्रा करीब 2000 किमी का सफर पूरा करने के बाद अयोध्या पहुचेंगी। फिलहाल साइकिल यात्री अहमदनगर, औरंगाबाद, अजंता और बुरहानपुर से होते हुए ओम्कारेश्वर और इंदौर के बाद उज्जैन पहुंचे। यात्रा को कोर्डिनेट कर रहे गिरीश परदेशी ने बताया कि मैराथन साइकिल यात्रा में कर्नल एसवीएस प्रसाद, रिटायर्ड एसपी शंकर केंगर,राजू ऑटी, संग्राम पाटिल, कैलाश चह्वाण, शिवाजी सलगार, विकास कोली, अनिकेत दहले, दीपक भराडिया शामिल है। यात्रा उज्जैन से देवास,भोपाल,छतरपुर,खजराहो, चित्रकूट, प्रयागराज,सुल्तानपुर और अंत में अयोध्या पहुंचेगी।

Leave a reply