बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण दिन भर मौसम काफी ठंडा रहा
बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण दिन भर मौसम काफी ठंडा रहा। लोग दिन में भी अलाव जलाकर अपने आप को गर्म करते दिखे . दो दिन में दिन का तापमान 7.5 डिग्री कम हो गया। जिसके कारण दिन भर ठिठुरन रही। वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त के अनुसार 8 से 10 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई थी। गुरुवार सुबह तक मौसम खुलने की संभावना है। बादल छटने के बाद ठंड और बढ़ने के आसार है। दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री का ही अंतर रहा। जिससे दिन में भी रात जैसी सर्द महसूस होने लगी।
उत्तर की और से आने वाली हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेन से अरब सागर में बनी हुई नमी के कारण गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक दो दिन में ठंड और बढ़ेगी। सुबह के समय सैर पर जाने वाले लोग परेशान होते रहे है वहीं दिन में भी बर्फीली हवाओं के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। अल सुबह हुए कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाने वाले परेशान हुए।