आज होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत राशि अन्तरण
उज्जैन: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत राशि का अन्तरण आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण निगम मुख्यालय के साथ ही समस्त झोन कार्यालयों में किया जाएगा जहां जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने निर्देशित किया है कि राशि अन्तरण कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था निगम मुख्यालय के साथ ही सभी झोन कार्यालयों में समय पूर्व सुनिश्चित की जाए।