top header advertisement
Home - उज्जैन << बारिश और नमी से ठंड बढ़ी, एक दो दिन बाद ठंड और बढ़ने की आशंका

बारिश और नमी से ठंड बढ़ी, एक दो दिन बाद ठंड और बढ़ने की आशंका


उज्जैन में चल रही ठंडी हवाओ से पुरे शहर में ठंड बढ़ गई। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने शहर को शीत लहर की चपेट में ले लिया। सुबह काम पर जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 15.7 रहा जबकि हवा 4 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी।

सुबह हुई बारिश के कारण बुधवार को मौसम काफी ठंडा रहा वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त के अनुसार 8 से 10 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई थी। आज शाम तक या गुरुवार सुबह तक मौसम खुलने की संभावना है। बादल छटने के बाद ठंड और बढ़ने के आसार है। उत्तर की और से आने वाली हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेन से अरब सागर में बनी हुई नमी के कारण गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक दो दिन में ठंड और बढ़ेगी। सुबह के समय सैर पर जाने वाले लोग परेशान होते रहे है वहीं दिन में भी बर्फीली हवाओं के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। अल सुबह हुए कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाने वाले परेशान हुए।

Leave a reply