ठंडी हवाओं के कारण पुरे शहर में ठंड बढ़ गई हैं, लोगों को कोहरे के कारण वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा
उज्जैन- ठंडी हवाओं के कारण पुरे शहर में ठंड बढ़ गई हैं। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने शहर को शीत लहर की चपेट में ले लिया। सुबह काम पर जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहन चलाने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गईं।