कलेक्टर श्री सिंह ने शिप्रा एवं खान नदी पर बने स्टापडेमों आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की
उज्जैन 09 जनवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार 9 जनवरी की प्रात: शिप्रा नदी
एवं खान नदी पर बने स्टापडेमों, पानी के फ्लो आदि की सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों
से विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने
सर्वप्रथम जूना निनौरा पर बने स्टापडेम का निरीक्षण कर स्टोरेज पानी की जानकारी प्राप्त की। इस
अवसर पर ग्रामीणों ने अवगत कराया कि स्टापडेम वर्ष 2014-15 में सिंहस्थ के पहले निर्माण कराया था,
परन्तु इसकी देखभाल समय पर अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती है। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को
आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कर स्टापडेम का रख-रखाव कराया जायेगा। कलेक्टर
ने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि शिप्रा नदी में जूना निनौरा में पानी का लेवल कितना है और
यहां से रामघाट पर पानी का लेवल कितना है।