top header advertisement
Home - उज्जैन << भर्तृहरि गुफा पर मुख्यमंत्री ने गोसेवा की, महंत रामनाथ ने किया सम्मान - गुरु गोरक्षनाथ जी का पूजन कर लिया आशीर्वाद, नाथ सम्प्रदाय से मुख्यमंत्री का लगाव

भर्तृहरि गुफा पर मुख्यमंत्री ने गोसेवा की, महंत रामनाथ ने किया सम्मान - गुरु गोरक्षनाथ जी का पूजन कर लिया आशीर्वाद, नाथ सम्प्रदाय से मुख्यमंत्री का लगाव


उज्जैन। मप्र के मुख्यमंत्री धार्मिक नगरी व अपने गृह नगर उज्जैन प्रवास के दौरान भर्तृहरि गुफा भी पहुंचे और गादीपति योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। 

 

योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नाथ संप्रदाय से काफी लगाव रहा है। इसलिए वे अक्सर भर्तृहरि गुफा में आते रहे हैं। चुनाव पूर्व भी वे यहां आशीर्वाद लेने आए थे। महंत जी के सानिध्य में उनकी सफलता के लिए भैरवगढ़ रोड पर स्थित मां बगलामुखी मंदिर धाम में भी 11 दिन का पूजा-अनुष्ठान चला था। इसलिए उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री यादव विशेष रूप से महंत जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे और भर्तृहरि गुफा में पहले उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन, पूजन का आशीर्वाद लिया इसके बाद गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज ने उनका दुपट्‌टा ओढ़ाकर सम्मान किया।  

Leave a reply