हम संकल्प लेते हैं कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएंगे -राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल ग्राम सोढ़ंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए
उज्जैन 07 जनवरी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रविवार को उज्जैन की जनपद पंचायत घट्टिया
की ग्राम पंचायत सोडंग में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल श्री
पटेल ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों व
पंचायतों में निरंतर निकाली जा रही है। यात्रा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में
आमजन को विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है। साथ ही जो भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ
लेने से वंचित रह गए हैं, उनका भी पंजीयन किया जा रहा है। सरकार स्वयं आपके गांव और आपके घर
तक आकर आपको योजनाओं का लाभ दे रही है। उज्जैन जिले में विभिन्न पंचायतों में विकसित भारत
संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। हम सब के लिए यह बड़े हर्ष का विषय है कि विकसित भारत संकल्प
यात्रा के दौरान लगाए गए शिविर में न सिर्फ योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है बल्कि छूटे हुए
पात्र लोगों को पंजीकृत भी किया जा रहा है। इस प्रकार की यात्रा पहले कभी नहीं निकाली गई। ऐसा पहली
बार हो रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ आपको अपने घर, अपने गांव में मिल रहा है। केंद्र की
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। पहले चूल्हे
पर खाना बनाने में बहुत परेशानियों का सामना महिलाओं को करना पड़ता था। हमारे देश के प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र मोदी ने इसकी चिंता करते हुए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की। आयुष्मान योजना के माध्यम से
गरीबों का उपचार सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाएं
आत्मनिर्भर बन रही हैं। शासन की योजनाओं से सभी पात्र हितग्राही लगातार लाभान्वित हो रहे हैं।