top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने महाकाल मंदिर में बने प्रसादम का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने महाकाल मंदिर में बने प्रसादम का लोकार्पण किया


उज्जैन- महाकाल मंदिर में बना देश का प्रथम स्वस्थ, स्वच्छ, हाइजेनिक फूड स्ट्रीट प्रसादम् मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को श्रद्धालुओं को समर्पित किया। महाकाल मंदिर में 175 लाख की लागत से बने प्रसादम् में 17 दुकानें हैं। इसकी खास बात यह हैं कि यहां हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भोजन भी आरओ वाटर से बनाया जायेंगा। महाकाल मंदिर में बने प्रसादम में जंक फूड प्रतिबंधित रहेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने 200 करोड़ से अधिक के 180 से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

Leave a reply