रात में हुई बारिश के कारण ठंड का असर और भी बढ़ गया
उज्जैन- रात में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। रात में हुई के कारण ठंड और भी बढ़ गई हैं। बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। सर्द हवा चलने से सुबह से ही तेज ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकलें। रात का तापमान 12.4 डिग्री रहने के बाद रविवार रात का तापमान करीब 3.1 डिग्री बढ़ गया। बारिश के कारण ठंड का असर और भी बढ़ गया।