न्यूनतम तापमान 15.4 अधिकतम 18.8 डिग्री पर
बीती रात बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। सर्द हवा चलने से सुबह से ही तेज ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकलें। हालांकि शनिवार रात को 12.4 डिग्री तापमान रहने के बाद रविवार रात का तापमान करीब 3.1 डिग्री बढ़ गया।
रविवार रात को हुई बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा रहा वेधशाला से प्राप्त आकड़ो के अनुसार बीती रात का न्यूनतम टेंप्रेचर 15.4 डिग्री दर्ज किया। जबकि रविवार दिन में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री पर था। दिन और रात के तापमान में मात्र 3.4 डिग्री तापमान का अंतर रहा। जिसके कारण सुबह के समय सैर पर जाने वाले लोग परेशान होते रहे है वहीं दिन में भी बर्फीली हवाओं के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। अल सुबह हुए कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाने वाले परेशान हुए। कोहरा अधिक होने से कुछ दूर के वाहन भी नजर नही आ रहे थे। महाकाल लोक कोहरे की चादर से ढ़का हुआ नजर आया। सूरज नहीं निकलने के कारण नमी भी बनी हुई थी।