top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का बारिकी से अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये

कलेक्टर, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का बारिकी से अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये


उज्जैन 06 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य अतिथियों के रविवार 7 जनवरी को उज्जैन पहुंचने पर महाकाल लोक में हेल्दी एवं हाईजेनिक स्ट्रीट फूड हब प्रसादम एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम स्थल का बारिकी से अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, यूडीए सीईओ एवं प्रशासक महाकाल मन्दिर श्री संदीप सोनी, एडीएम श्री अनुकूल जैन तथा सम्बन्धित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a reply