top header advertisement
Home - उज्जैन << बाबा महाकाल को ढाई लाख का चेक दान किया

बाबा महाकाल को ढाई लाख का चेक दान किया


उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों द्वारा भगवान महाकाल को सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि भी अर्पित की जाती है। शनिवार को दिल्ली के भक्तों ने ढाई लाख रुपए का चेक और 51 हजार रूपए की नगद राशि भगवान के चरणों में अर्पित की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश के भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आते है। इस दौरान महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर भक्तों द्वार मुक्त हस्त से सोने-चांदी की सामग्री और नगद राशि अर्पित की जाती है। शनिवार को सुबह दिल्ली से दर्शन के लिए आए भक्त सरोज बाला ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर दिल्ली के भक्त ने बाबा महाकाल के चरणों में ढाई लाख रुपए का चेक और 51 हजार रूपए की नगद राशि दत्ता देवा जैन निवासी दिल्ली के सम्मान में अर्पित की। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल चेक और नगद राशि प्राप्त कर दानदाताओं को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर की कई व्यवस्थाएं दान के माध्यम से संचालित होती है। मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर मेें निर्माण कार्य, गौशाला, अन्नक्षेत्र, वैदिक प्रशिक्षण एंव शोध संस्थान के लिए दान राशि अर्पित करते है।

Leave a reply