top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा


उज्जैन 05 जनवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी के द्वारा किये गये पूर्ण कार्यों व वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से समीक्षा की और स्मार्ट सिटी के सीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ऐसे प्रोजेक्ट जो पूर्ण हो चुके है परंतु उनके हस्तांतरित संबंधित मुद्दे या समस्या है इस संबंध में संबंधितों की बैठक आयोजित कर निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में जानकारी प्राप्त की कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्य पूर्ण हो गये हैं उनसे माह में कितने की रेवेन्यू और साल में कितना रेवेन्यू प्राप्त हो रहा है इसकी जानकारी प्राप्त की। बैठक में सिलसिलेवार मृदा फेज़-1 एवं फेज़-2 के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने इसी तरह पार्किंग हैरिेटेज आदि से कितना रेवेन्यू मिल रहा है इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्विमिंग पूल के कार्यों की चर्चा के दौरान निर्देश दिये कि समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का शीघ्र ही निरीक्षण किया जायेगा। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त श्री आशिष पाठक ने चल रहे निर्माण कार्यों की एवं पूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a reply