श्री राम जन्मभूमि विजयगाथा विषय पर श्री पवैया का होगा व्याख्यान
उज्जैन (निप्र)। डॉ.हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला समिति उज्जैन द्वारा श्रीराम जन्मभूमि विजय गाथा विषय पर 6 जनवरी 24 शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए व्यख्यानमाला समिति के अध्यक्ष श्री नितिन गरुड ने बताया की पांच सौ से अधिक वषौ के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है। और 22 जनवरी 24 को गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापति होगी। आपने बताया कि श्रीराम जन्मभुमि मुक्ति के लिए हुए कई संघर्षों के बाद सनातनीयो के स्वप्न को साकार होने का वक्त आ गया है।इसी क्रम में डॉ.हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला समिति के द्वारा 6 जनवरी 24 की सांय 6 बजे विक्रम विश्वविद्यायल उज्जैन के स्वर्ण जयंति सभागृह में श्रीराम जन्मभूमि विजय गाथा विषय पर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया का व्याख्यान आयोजित किया गया है।