मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की जनता का आभार व्यक्त किया
ग्वालियर- ग्वालियर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने के लिए निकले। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया आत्मीय अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,राज्य सरकार के मंत्री गण प्रद्युम्न सिंह तोमर व नारायण सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण भी खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने के लिए निकले हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता का आभार व्यक्त किया।