top header advertisement
Home - उज्जैन << गंभीर डेम एवं क्षिप्रा नदी का जल संरक्षित घोषित

गंभीर डेम एवं क्षिप्रा नदी का जल संरक्षित घोषित


उज्जैन: उज्जैन शहर की जलप्रदाय व्यवस्था का मुख्य स्त्रोत गंभीर जलाशय है, जिसकी पूर्ण संग्रहण क्षमता 2250 एम.सी.एफ.टी. है। इस वर्ष हुई वर्षा के कारण बांध में पूर्ण क्षमता 2250 जल का संग्रहण हुआ है गंभीर बाधं में भण्डारित जल को आगामी वर्षाकाल तक उज्जैन शहर की जलप्रदाय व्यवस्था हेतु सुरक्षित रखे जाने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा गंभीर डेम एवं क्षिप्रा नदी का जल संरक्षित घोषित किया है। महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, जलकार्य एवं सीवरेज प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा गंभीर डेम एवं क्षिप्रा नदी के जल को संरक्षित घोषित किए जाने पर प्रसन्ना व्यक्त की एवं कहा कि हमने पूर्व में भी प्रयास किए थे कि शहरवासियों को पेयजल प्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a reply