top header advertisement
Home - उज्जैन << मध्यप्रदेश के अरबाज का मेयर ट्रॉफी पर कब्जा* *महाराष्ट्र के अरुण पाटिल बेस्ट पोजर

मध्यप्रदेश के अरबाज का मेयर ट्रॉफी पर कब्जा* *महाराष्ट्र के अरुण पाटिल बेस्ट पोजर


उज्जैन : सर्द रात्रि में पसीने की चाशनी में नहाये शरीर साधकों ने मध्य रात्रि तक कार्तिक मेला मंच से  हजारों खेल प्रेमियों को शानदार खेल की दावत प्रदान की, श्रीराम जी की धुन पर माँस पेशियों को रामचरित मानस की धुन पर अदभुत रूप से ऐसा थिरकाया कि तालियों की अनुगूंज से फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश प्रसारित हुआ। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश मुख्यालय, उज्जैन के विशेष सहयोग से नगर पालिक निगम, उज्जैन द्वारा पूर्व उपमहापोर प्रेमनाराण यादव की स्मृति में कार्तिक मेला के शुभ अवसर पर 34 वीं मेयर ट्रॉफी वेस्टर्न झोनल नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। दूधिया रोशनी से नहाये मंच पर देशभक्ति, स्वछता, बेटी बचाओ, स्वस्थ भारत के संदेश पर माँस पेशियों की थिर कन से भारत माता की जय, वंदे मातरम से परिसर झूम उठा। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक मध्य प्रदेश के अरबाज चेस्ट, बाई सेप्स, थाई,बेक, फ्रंट,ऐबडामिन ल मसल्स मे सब पर भारी रहे एवम मेयर ट्रॉफी, 50 हजार केश प्राइज पर कब्जा जमाकर श्रेष्ठता सिद्ध की। स्व.जगदीश नारंग स्मृति वेजयंती पर मुंबई के अरुण पाटिल ने चित्ता आकर्षक प्रदर्शन कर बेस्ट पोजर का खिताब एवम 10 हजार पर अधिकार सिद्ध किया। स्व.चुन्नी यादव एवम कमल पहलवान स्मृति  मोस्ट इंप्रोवेड ट्रॉफी पर नाशिक के चेतन नाईक ने कब्जा किया। स्व.गुरुमुख दास थानी स्मृति बेस्ट मस्कुलर मेन ट्रॉफी नाशिक के पंचाक्षरी ने जीती, गोवा, महाराष्ट्र, विधर्भ छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश के 153 शरीर साधक एवम खेल अधिकारियों ने सहभागिता की..मेयर ट्रॉफी का शुभारंभ  इंटर नेशनल बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, मुंबई, पार्षद सत्यनारायण चौहान, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ.योगेश्वरी फ़िरोजिया,राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष अतिन तिवारी, मध्य प्रदेश के चेयर मेन प्रेमसिंह यादव, अपर आयुक्त आदित्य नागर, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी पीआरओ अहमद रईस निजामी, पार्षद इमरान खान, जाहिद खान ..पूर्व मिस्टर इंडिया राज्य अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने किया। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने किया.. स्पर्धा के निर्णायक  अरविंद सिंह,बी राज शेखर राव, महेंद्र टेकाम (रायपुर) , खुशाली वडिकर (गोवा) , संतोष पँवार ( मुंबई ) , आशीष टोंक, रोहित जेठवा, समीर व्यास, गजेंद्र मेहता, अमित कनोजिया, राजेश भारती, अनिल चावंड ( मध्य प्रदेश) रहे। मार्शल अर्जुन पंडित, अखिलेश ठाकुर थे... पुरुस्कार वितरण समारोह के अतिथि सांसद अनिल फ़िरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहैड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल,डी आई जी अनिल सिंह कुशवाह, आयुक्त नगर निगम रोशन कुमार सिंह, एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, कैलाश प्रजापत, अनिल गुप्ता, सत्यनारायण चौहान, डॉक्टर योगेश्वरी राठौर,श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, जोन अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटिया, पुरुषोत्तम मालवीय,विजय सिंह कुशवाहा,सुशील श्रीवास,पार्षद गब्बर भाटी,छोटेलाल मंडलोई, ईमरान खान, सर्वश्री राजेश आंजना, गोविंद शर्मा, नारायण यादव,आर.आर.यादव,विकास जादौन थे। स्पर्धा के परिणाम निम्न प्रकार रहे... 55 किलो ग्राम.. रमेश जाधव, महाराष्ट्र (स्वर्ण) , दिपेश बोहिर, महाराष्ट्र (रजत) , सोहेल खान, विधर्भ (कांस्य) , अकरम, महा. ,सुरेश नायक, मध्य प्रदेश(प्रोत्साहन) .. 60 किलो.. अरुण पाटिल, महा. (स्वर्ण) , जमाल अंसारी, विधर्भ (रजत) , युवराज, मध्य प्रदेश (कांस्य) , राहुल पाटिल, गिरीश गोस्वामी, महा. (प्रोत्साहन)... 65 किलो.. गुलाम मुस्तफा, छत्तीसगढ़(स्वर्ण) , प्रतीक महाजन, महा. (रजत) , संतोष टोकडे, महा. (कांस्य) आनंद यादव, अफराज खान, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन) ... 70 किलो.. पंचाक्षरी लोनार, महा. (स्वर्ण) .. विशाल पाटिल, महा. (रजत), मयुरेश मोरे, महा., राहुल नरवरिया, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन) .. 75 किलो.. विनायक लोखण्डे, महा. (स्वर्ण) , जितेंद्र गिरी, महा.(रजत) , सुनील गोस्वामी, मध्य प्रदेश(कांस्य) .. विनोद कागदे, महा., प्रियेष् शर्मा, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन)..80 किलो.. राजीव साहू, मध्य प्रदेश (स्वर्ण) , जॉनि डिसूजा, गोवा (रजत) ऋषिकेश वागरे, महा. (कांस्य) उदित गुडविन, सैयद जमील, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन) .. 85 किलो.. अरबाज खान, मध्य प्रदेश (स्वर्ण) , मिथुन ठाकुर, महा. (रजत) , रघुवेद कुलकर्णी, महा. (कांस्य) , आकाश राजपूत, विधर्भ, सचिन, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन) .. 95 किलो.. चेतन नाईक, महा. (स्वर्ण) , सैयद हाशिम अली, मध्य प्रदेश (रजत) , नीलकंठ सुवास, महा. (कांस्य) , प्रदीप ठाकुर, मध्य प्रदेश, प्रणय साकरे, विधर्भ (प्रोत्साहन) .. 100 किलो. . सम्राट ढाले, महा. (स्वर्ण) , अनमोल तिवारी, मध्य प्रदेश( रजत) , सर्वेश साहू, विधर्भ(कांस्य) , आकाश राव, महा. ,आशिक भाटी(प्रोत्साहन) , 100 किलो से अधिक.. निशांत सोनी,(स्वर्ण) , अब्दुल रहमान (रजत) , मनोज यादव (कांस्य) , चंद्रकांत देवतारे, संतोष डागर, सभी,मध्य प्रदेश(प्रोत्साहन) ।

Leave a reply