top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन कलेक्टर होंगे नीरज सिंह, कुमार पुरषोत्तम को भोपाल भेजा

उज्जैन कलेक्टर होंगे नीरज सिंह, कुमार पुरषोत्तम को भोपाल भेजा


 सरकार गठन के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस फेरबदल में उज्जैन कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर भी शामिल है। नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह उज्जैन के नए कलेक्टर होगें। वहीं यहां पदस्थ कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

शासन की ओर से साल के अंतिम दिन जारी हुए स्थानांतरण आदेश में उज्जैन नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल स्थानांतरित किया है। इसी तरह उज्जैन कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया है। शासन के आदेश में जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है। वहीं संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है जबकी बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।नवागत कलेक्टर नीरज सिंह ने भास्कर से बात करते हुए कहा कि दो दिन बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन कर ज्वाइन करेंगे.

Leave a reply