top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ से ज्यादा भीड़; 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भस्मारती के दर्शन

सिंहस्थ से ज्यादा भीड़; 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भस्मारती के दर्शन


नए साल का आगाज लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के साथ करेंगे। पहले दिन सोमवार को 8 लाख श्रद्धालुओं के यहां आने का अनुमान है। इससे पहले, 2016 में सिंहस्थ के शाही स्नान के पहले दिन यहां 6 लाख श्रद्धालु आए थे। नव वर्ष के पहले दिन सोमवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह 4 से 6 बजे तक लगभग 45 हजार श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती में बाबा के दिव्य दर्शन किए। महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की और सफलता, सुख शांति की प्रार्थना की। महाकाल गर्म जल से अभिषेक किया गया।

उज्जैन में होटल, होम स्टे, धर्मशाला, टैक्सी की बुकिंग फुल हो चुकी है। मंदिर समिति का दावा है कि 40 मिनट में भक्तों को दर्शन करवाए जाएंगे। चलित भस्म आरती की व्यवस्था रहेगी।

इस बार श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद सीधे महाकाल लोक जा सकेंगे। पहले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाकर मेन गेट से महाकाल लोक आना पड़ता था। 1 जनवरी को शीघ्र दर्शन सुविधा भी बंद रहेगी। प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारी की है।

इस बार क्रिसमस की छुट्टियों में शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिन में रिकॉर्ड तोड़ 11 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर समिति का दावा है कि दो दिन में महाकाल लोक में 12 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a reply