महपौर ने वर्चुटल रियलिटी के माध्यम से श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती शो की जानकारी मांगी
उज्जैन: महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति प्रशासक को पत्र लिखते हुए श्री महाकाल लोक प्रांगण में वर्चुटल रियलिटी के माध्यम से श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती के शो किसी एजेन्सी के माध्यम से सशुल्क दिखाए जाने की जानकारी मांगी गई है।
महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा पुर्व में भी दिनांक 21.09.2023 को पत्र लिख जानकारी मांगी गई थी साथ ही दूरभाष पर भी चर्चा की गई किन्तु श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा आज दिनांक तक उक्त जानकारी उपलब्ध नही कराए जाने पर पुनः पत्र लिखा गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री महाकाल लोक प्रांगण में वर्चुटल रियलिटी के माध्यम से श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती के शो किसी एजेन्सी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। इस शो में रू 150 प्रति शो शुल्क भी सम्बन्धित एजेंसी द्वारा लिया जाता है। इस सम्बन्ध में निम्नानुसार जानकारी उपलब्ध करावें:-
शो संचालित करने वाली एजेंसी का नाम, शो संचालन की अनुमति दिये जाने की जानकारी यथा अनुमति पत्र। शो संचालन की शर्तें, शो संचालन हेतु प्रदान किया गया स्पेस।, शो संचालन हेतु दर निर्धारण की जानकारी, शो संचालन कर्ता एजेंसी एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के मध्य सम्पादित अनुबंध की प्रतिलिपि, शो संचालन कर्ता एजेंसी से राजस्व साझा शर्तों की जानकारी, क्या प्रबंध समिति से शो संचालन की अनुमति प्राप्त की गई है, क्या इस हेतु विधिवत निविदा आमंत्रित की गई थीं ?, क्या इस प्रकार के अन्य शो संचालन, किसी अन्य एजेंसी को दिया जा सकता है ?