भाजपा की चौथी सूची में उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव का टिकिट हुआ फाइनल
मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले और भारतीय राजनीति में एक प्रमुख नेता हैं। वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं और पूर्व में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं।
मोहन यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही उज्जैन के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपना परिचय बनाया है। वे अपने गृहनगर उज्जैन में काफी पॉपुलर हैं और वहाँ के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं।
मोहन यादव ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान लोगों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए काम किया है। उनके बहन कलावती यादव भी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं, जिससे वे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बातचीत का हिस्सा बनते हैं।भाजपा की चौथी सूची में उनका नाम उज्जैन दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधानसभा में तय हुआ है मोहन यादव लगातार लोगो से रैली सभा और कई सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से जुड़े थे उज्जैन उनका गृह नगर है जहाँ उनकी बहन कलावती यादव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष है
मोहन यादव जी का परिचय इस प्रकार है
डॉ मोहन यादव ( Dr Mohan Yadav) मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्य के केबिनेट मंत्री (म.प्र.) एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक उज्जैन दक्षिण, भगवान महाकालेश्वर की नगरी में एक जनता के सेवक है। मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के किनारे होने वाले सिंहस्थ कुम्भ की भूमि, विक्रमादित्य की राजधानी, कालिदास की कर्म स्थली, गुरु सांदीपनि का आश्रम और भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली, की पवित्र धरती पर आपका जन्म हुआ इस नगरी की जनता की सेवा करने का आपको मौका मिला जो उज्जैयिनी की जनता ने दिया है भारतीय जनता पार्टी से म.प्र. विधानसभा से उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के विधायक है। उज्जैन की जनता जनार्दन ने आपको उज्जैन के विकास, मंदिरो का कायाकल्प, उज्जैन की संस्कृति की रक्षा, किसान भाइयो के हक़ की लड़ाई, गरीबो का सहयोग, बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा सुविधाएं, सरकार की योजनाओ को पूर्ण लाभ जनता को मिल सके, यह सुनिश्चित हो सके ।
राजनैतिक दायित्व
- 1982 (सह-सचिव) माधव विज्ञान महाविद्यालय, छात्र संघ
- 1984 (अध्यक्ष) माधव विज्ञान महाविद्यालय, छात्र संघ
- 1984 (नगर मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद उज्जैन
- 1986 ( विभाग प्रमुख) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद उज्जैन
- 1988 (प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, म.प्र.
- 1989-90 (प्रदेश मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, प्रदेश इकाई
- 1991-92 (राष्ट्रीय मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद
- 1993-95 (सह खण्डकार्यवाह, सांय भाग नगर कार्यवाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन नगर
- 1996 (खण्डकार्यवाह, सांय भाग नगर कार्यवाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन नगर
- 1997 (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) भारतीय जनता युवा मोर्चा भा.ज.यु.मो.
- 1998 (सदस्य रेल्वे सलाहकार समिति) पश्चिम रेल्वे बोर्ड
- 1999 (संभाग प्रभारी, संभाग उज्जैन) भारतीय जनता युवा मोर्चा भा.ज.यु.मो.
- 2000-03 (कार्य परिषद सदस्य) विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन
- 2000-03 (नगर जिला महामंत्री) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- 2004 (प्रदेश कार्य समिति सदस्य) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- 2004 (सदस्य केन्द्रीय समिति सिंहस्थ) मध्य प्रदेश शासन
- 2004-10 (अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा)) उज्जैन विकास प्राधिकरण
- 2008 से (जिलाध्यक्ष) भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स
- 2011-13 (अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा)) म.प्र. पर्यटन विकास निगम
- 2013 (अ.भा. सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- प्रदेश अध्यक्ष म प्र कुश्ती एसोसिएशन
- प्रदेश उपाध्यक्ष म प्र ओलम्पिक संघ
- केबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा
विशेष पुरुस्कार एवं सम्मान[सम्पादन]
- उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन, शिकागो, अमेरिका द्वारा महात्मा गाँधी पुरुस्कार शिकागो में प्रदान किया गया।
- उज्जैन के समग्र विकास हेतु इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा एक लाख रूपए का पुरुस्कार।
- म.प्र. में पर्यटन के समग्र विकास हेतु वर्ष २०११-१२ में महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पुरुस्कृत।
- म.प्र. में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु वर्ष २०१२-१३ में महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पुरुस्कृत।