top header advertisement
Home - उज्जैन << स्वीकृति व टेंडर नहीं, फिर भी भूमि पूजन

स्वीकृति व टेंडर नहीं, फिर भी भूमि पूजन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा रविवार को उज्जैन पहुँचे। उन्होंने शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के सभी ब्लाक, मण्डल एवं सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेकर गतिविधियों की जानकारी ली। देर शाम को तराना विधानसभा के मकड़ोन में ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेकर वापस रवाना होंगे।

निजी होटल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य व संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि आने वाले 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2024 में केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक हर स्थिति में पार्टी का कार्य करना है। इसमें मण्डल एवं सेक्टर व बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्षों को अपने ब्लॉक के हर वार्ड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ ने जो 11 योजनाओं के बारे में बताया है उसे हमें जन-जन तक पहुंचाना है। जो मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष कार्य नही करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। प्रदेश में लगातार बलात्कार और अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठी घोषणाएँ कर प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रहे है। शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार चल रही है। वर्तमान में जो निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए है, उनका भी शिलान्यास किया जा रहा है। कुछ कार्यो की स्वीकृति व टेण्डर नही हुए है उनका भी भूमि पूजन कर दिया है। इससे साफ प्रतीत होती है कि प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे सहन नही करेगी और लगातार सड़कों पर आकर जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि राय भी मौजूद थे।

Leave a reply