top header advertisement
Home - उज्जैन << ‘‘हमारा प्रयास देश का विकास’’ स्मारिका का विमोचन

‘‘हमारा प्रयास देश का विकास’’ स्मारिका का विमोचन


उज्जैन: तपोभूमि के प्रणेता प.पू. आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी गुरूदेव के नगर निगम मुख्याल में जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों को दिये गये अपने विशेष मंगल प्रवचन का सवंर्धित रूप की स्मारिका ‘‘हमारा प्रयास देश का विकास’’ का विमोचन शुक्रवार को विधायक श्री पारसचन्द्र जैन, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा किया गया।
  ‘‘हमारा प्रयास देश का विकास’’ स्मारिका का सम्पादन महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं संयोजन श्री सचिन कासलीवाल द्वारा किया गया है। स्मारिका में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारसचन्द्र जैन, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि भदौरिया द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया है एवं आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी द्वारा दिये गए मंगल प्रवचन का सवंर्धित रूप का समावेश है।

Leave a reply