top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन जिले में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा 30 जुलाई से 2 अगस्त तक निकाली जायेगी

उज्जैन जिले में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा 30 जुलाई से 2 अगस्त तक निकाली जायेगी


उज्जैन 25 जुलाई। सन्त शिरोमणि श्री रविदास मन्दिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल का
संग्रहण एवं जन-जागरण 19 दिवसीय अभियान 25 जुलाई से 12 अगस्त तक चलाया जायेगा।
उज्जैन संभाग में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा 25 जुलाई से नीमच सिटी से प्रस्थान
होगी, जो नीमच जिले के विभिन्न स्थानों से होते हुए यात्रा मंदसौर, रतलाम जिले के विभिन्न स्थानों
से होते हुए उज्जैन जिले में 30 जुलाई को आयेगी। उज्जैन जिले में बड़नगर पहुंचेगी। बड़नगर से
यात्रा, नागदा आकर 31 जुलाई को विभिन्न स्थानों से निकलकर उज्जैन तराना विकास खण्ड में
आयेगी। एक अगस्त को तराना के विभिन्न ग्रामों से होते हुए घट्टिया में प्रवेश करेगी। घट्टिया से
यात्रा निकलकर 2 अगस्त को महिदपुर विधानसभा के तनोड़िया होते हुए आगर जिले में यात्रा प्रस्थान
करेगी। तत्पश्‍चात अन्य जिलों में यात्रा जायेगी।

Leave a reply